संबंधित विभाग जरूरी सेवाओं का प्राथमिकता पर प्रबंध करें : ए.डी.सी.

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 11:23 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा, परमजीत, भुल्लर): पंजाब सरकार के आदेशों पर ए.डी.सी. गुरमीत सिंह मुल्तानी ने जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए सोमवार को सिंचाई, ड्रेनेज, हैल्थ, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से आपात् मीटिंग की। ए.डी.सी. ने सतलुज दरिया के साथ बने धुस्सी बांध के किनारों, नोजों की मजबूती के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मैडीकल सेवाएं, खाद्य पदार्थों का भंडार, मवेशियों का चारा, वैटर्नरी डाक्टरों की सेवाएं, बिजली सप्लाई, सड़कों की आवाजाही चालू रखने, ट्रांसपोर्ट, पुलिस गश्त, टैलीफोन सेवाओं इत्यादि जरूरी सेवाओं का पहल के आधार पर प्रबंध करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर बाढ़ की कोई स्थिति बनती है तो बी.एस.एफ., आर्मी, सिविल डिफैंस, होमगार्ड्ज एवं स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाए।

सभी एस.डी.एम्ज अपने क्षेत्रों में संभालें मोर्चा
उन्होंने जिले के सभी उप-मंडल अधिकारियों को किसी भी आपात् स्थिति से निपटने के प्रबंध पूरे रखने के लिए अपने संबंधित क्षेत्रों में टीमें तैयार करने और दरिया, नहरों, ड्रेनों पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए और ऐसे क्षेत्रों में बसे लोगों को किसी भी समय रैड अलर्ट के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी एस.डी.एम्ज अपने अधिकार क्षेत्र के माल अधिकारियों, कानूनगो, पटवारियों को स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहें।

24 घंटे हैल्पलाइन नंबर जारी
आम लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे फल्ड कंट्रोल रूम जिला हैडक्र्वाटर पर स्थापित किया गया है और बाढ़ संबंधी कोई जानकारी, अपडेट लेने के लिए 01632-244024 पर संपर्क किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News