मैक्लोडगंज घूमने आए वृद्ध की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 10:48 PM (IST)

धर्मशाला: कोलकाता से घूमने आए एक वृद्ध की धर्मशाला में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 25-30 लोगों का ग्रुप धर्मशाला (मैक्लोडगंज) घूमने आया हुआ था, जिसमें से 65 वर्षीय वृद्ध (कुक) भी इसमें शामिल था, की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उक्त वृद्ध किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त था, जिसका इलाज चल रहा था। उधर, एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वह किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को व्यक्ति का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News