हरियाणा मौसम अलर्ट: अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): चंडीगढ़ सहित हरियाणा में दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में शहर में 35 एमएम बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग की माने तो शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।


करनाल के असंध में 156.04 एमएम, करनाल में 142 एमएम, कुरुक्षेत्र के शाहबाद में 121 एमएम बारिश दर्ज हुई है। हरियाणा के उत्तरी और उत्तरी पूर्वी इलाको में भारी बारिश दर्ज की गई है। 

PunjabKesari

विभाग ने 3 दिन पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। अभी हालांकि कल से कम बारिश रहने की संभावना है, जानकारी देते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग के साइंटिस्ट शविन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब के उत्तरी इलाकों में ज्यादा बारिश हो रही है, अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static