गगरेट में युवक को सांप ने डसा

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 09:22 PM (IST)

गगरेट: गगरेट कस्बे में एक बहुत ही अजीब मामला देखने को मिला जिसे देखकर व सुनकर हर कोई हतप्रभ है। पुराने समय में व फिल्मों में तो यह सुना व देखा था कि सांप बदला लेता है लेकिन गगरेट में तो प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला है। गगरेट कस्बे के पुराना अम्ब रोड के अनिल कुमार को उस समय एक सांप ने डस लिया जब वह रात को बिस्तर पर लेटा था। अनिल कुमार के अनुसार गत दिनों उसने अपने घर के पीछे खेत में 2 सांप एक साथ देखे। सांप उसके घर का रुख कर किसी अनहोनी घटना को अंजाम न दें, यह सोचकर उसने एक सांप को तो मौके पर ही मार दिया लेकिन अभी वह दूसरे सांप को निपटा पाता इससे पहले ही वह उसकी आंखों से ओझल हो गया।


उपचार के लिए होशियारपुर स्थित स्नेक बाइट अस्पताल में ले गए
इसके बाद वह घर लौट आया। दूसरे दिन रात को भोजन करने के बाद वह अपने बिस्तर पर सो गया। रात करीब डेढ़ बजे उसे उसके पांव पर किसी चीज द्वारा काटने का आभास हुआ। जब उसने तत्काल उठकर बत्ती जलाई तो देखा कि उसी सांप ने उसे डस लिया है जो सायं खेत से ओझल हुआ था। इसके बाद वह घबरा गया। उसे तत्काल उसके परिजन सिविल अस्पताल गगरेट ले आए। यहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाकर क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया लेकिन उसके परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए होशियारपुर स्थित स्नेक बाइट अस्पताल में ले गए। वहां पर उसके उपचार के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। अब वह घर भी लौट आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News