Advisory-घर से बाहर ना निकलें, सफर से बचें

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (नैशनल डैस्क): उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आने वाले 72 घंटे खतरे से भरे हैं। वहीं ताजा सूचना के चलते पंचकूला के पिंजौर स्थित घग्गर नदी पर बने कौशल्या डैम के पास नैशनल हाईवे नंबर 22 का हिस्सा टूट गया। इसके चलते जहां तक संभव हो घर से नहीं निकला जाए और आवश्यक नहीं हो तो सफर नहीं करें। 

PunjabKesariहरियाणा   
यमुना नदी उफान पर है। हथिनी कुंड बैराज पर 2 लाख 16 हजार क्यूसेक पानी भर गया है। राजधानी दिल्ली से सटे निचले इलाकों में तबाही मच सकती है। इसी तरह घग्गर नदी भी उफान पर है।

PunjabKesariपंजाब
पौंग डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना है। खतरे के निशान से मात्र 5 फीट नीचे पानी चल रहा है। वहीं घग्गर दरिया के उफान पर होने के कारण हाईवे पर सफर करने से बचना चाहिए। पंजाब के सभी शिक्षण संस्थानों को 25 सितंबर को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

PunjabKesariहिमाचल
भारी बारिश के चलते हिमाचल के कुल्लू में भारी तबाही मची है। कई सड़कें पानी में बह गई हैं। 126 सड़कों पर सफर नहीं करने की मनाही की गई है। ब्यास नदी भी उफान पर है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News