जहर निगलने वाली महिला ने दम तोड़ा

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 08:58 PM (IST)

अम्ब: घरेलू कलह से परेशान होकर जहर निगलने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता ने दम तोड़ दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब है कि गत रविवार सुबह गांव नकड़ोह में एक महिला (38) ने कथित घरेलू क्लेश से परेशान होकर जहर निगल लिया था। अम्ब अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने पुलिस में दर्ज करवाए गए बयान में आरोप लगाया था कि वह घरेलू ङ्क्षहसा से परेशान थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। महिला की शादी हुए करीब 19 वर्ष हो गए थे और वह 4 बेटियों की मां थी। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने महिला के बयान पर आई.पी.सी. की धारा 498 ए के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News