स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में बदलाव लाएगी आयुष्मान भारत योजना

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 05:07 PM (IST)

धर्मशाला : खाद्य आपूर्ति  मंत्री किशन कपूर ने रविवार को धर्मशाला में आयुष्मान भारत योजना के दूसरे प्रमुख घटक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ करते हुए इसे भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार प्रायोजित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है, जो देश के लगभग 50 करोड़ आॢथक रूप से कमजोर नागरिकों को हर साल 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेगी। किशन कपूर ने कहा कि इस योजना से कांगड़ा जिला के लगभग डेढ़ लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

योजना के शुरू होने से अब खराब स्वास्थ्य के कारण खर्चे के चलते इलाज को टालने और इलाज पर आॢथक संकट में घिर जाने के दृश्य गुजरे जमाने की बात हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान शिमला से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर और रांची से प्रधानमंत्री द्वारा योजना के देशव्यापी शुभारंभ कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस कार्यक्रम में ए.एस.पी. कांगड़ा बद्री सिंह, एस.डी.एम. धर्मशाला धर्मेश रमौत्रा, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और आशा कार्यकत्र्ताओं सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके किशन कपूर ने लाभाॢथयों को गोल्डन लाभार्थी रिकार्ड की प्रतियां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि इन पहलों से उनके जीवन में अनेक सकारात्मक बदलाव आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News