बारिश और बाढ़: कठुआ में फ्लैश फ्लड में फंसे 29 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 04:29 PM (IST)

 जम्मू: बारिश ने जहां एक तरफ मौसम में हल्की इंड कर दी है वहीं लोगों का जीना भी दूभर कर दिया है। कठुआ जिले में दो दिनों की बारिश से आए फ्लैश फ्लड में करीब 29 लोग फंस गये। सोमवार को प्रशासन ने बचाव कार्य चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला। इनमें 6 महिलाएं, दस बच्चे शामिल थे। पुलिस के अनुसार बचाव कार्य पूरी रात चलाया गया और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलाबर के नगरी, चब्बे चक और जखोले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। सिर्फ यही नहीं बल्कि मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कठुआ जिले में फ्लैश फ्लड की खबर मिलने के बाद प्रशासन  ने रेस्कयू टीमों को मौके पर भेजा। डोडा जिले में भी प्रशासन ने एहतियाती तौर पर एडवाइजरी जारी कर दी है। डोडा में एक कच्चा मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई थी।
   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News