पुंछ साब्जियां सेक्टर से दो लोग लापता, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 02:32 PM (IST)

 पुंछ : पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर बसे साब्जियां क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितिओं से 2 लोग गुम हो गए हैं जिनकी पहचान ग़ुलाम रसूल तथा बशीर अहमद के रूप में की गयी है। दोनों व्यक्ति 12 सितम्बर को किसी जरूरी कार्य हेतु घर से निकले थे जबकि कई दिन बीतने के बाद भी जब इन दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चला तो उनके परिजनों द्वारा पुलिस से संपर्क किया। मामले के बारे में पता चला वही पुलिस द्वारा फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की दी।


गुमशुदा लोगो के बारे में पता किया जा रहा है और पुलिस द्वारा विशेष दल का गठन कर गुमशुदा लोगो की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में दो लोगो के गुम होने के मामला चर्चा का विषय बना है। वहीं स्थानीय निवासिओं का मानना  है की शायद दोनों  ने नियंत्रण रेखा ना पार कर ली हो क्योंकि उक्त क्षेत्र बिलकुल भारत पाक नियंत्रण रेखा के करीब है और यहीं से कई बार पहले भी कई लोग नियंत्रण रेखा पर कर चुके हैं। जबकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News