जेल में भोजन को लेकर 2 बंदियों में तकरार

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 01:50 PM (IST)

लुधियाना(स्याल): ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल जेल में एक बंदी ने हवालाती दिनेश कुमार को धक्का दे दिया जिससे वह मुंह के बल गिरने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। 

जानकारी के अनुसार आज सायं बी.के.यू. की बैरक में रात्रि का भोजन बंदियों को वितरित करने के लिए कतार लगी हुई थी। एक बंदी की हवालाती दिनेश कुमार के साथ पहले भोजन लेने को लेकर तकरार हो गई। बंदी ने हवालाती दिनेश कुमार को धक्का देकर घायल कर दिया। डाक्टर ने हवालाती दिनेश कुमार के मुंह पर 2 टांके लगाने के उपरांत उसे वापस जेल भेज दिया। सहायक सुपरिंटैंडैंट परविन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, मैडीकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News