रिलीज हुआ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ से आमिर का लुक, फिरंगी के किरदार में आएंगे नजर

9/24/2018 11:57:55 AM

मुंबईः फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का हाल ही में नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में आमिर गधे पर बैठे हुए सलाम करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान का ये लुक कई दिलों को घायल करने वाला है। पोस्टर में आमिर खान हरे रंग के जैकेट और सफेद धोती-पैंट में नजर आ रहे हैं। साथ ही, उनके कमर में शराब की एक बोतल भी टंगी हुई नजर आ रही है, जिस पर काफी फोकस किया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

और इ हैँ हम, फिरंगी मल्लाह. हम से ज्यादा नेक इन्सान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको. सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है, और भरोसा हमरा काम. दादी कसम !!! #ThugsOfHindostan | @yrf | @tohthefilm | @amitabhbachchan | @katrinakaif | @fatimasanashaikh

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on Sep 23, 2018 at 10:20pm PDT

अामिर ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- और इ हैं हम, फिरंगी मल्लाह. हम से ज्यादा नेक इन्सान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको। सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है, और भरोसा हमरा काम। दादी कसम। बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आमिर  के अलावा कैटरीना, लॉयड ओवेन, अमिताभ बच्चन और फातिमा का दमदार किरदार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News