दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्रों की भूख हड़ताल खत्म

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 10:41 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्र सुविधाओं के अभाव के चलते पिछले 4 दिनों से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। बिना किसी परिणाम के ही छात्रों को अपनी हड़ताल को विराम देना पड़ा।

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्र अम्बूज भारद्वाज का कहना है कि पिछले 6 महीनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं जोकि जायज हैं। इस कॉलेज की सालाना फीस 67,500 होने के बाद भी सुविधाएं नाकाफी हैं। मीडिया संस्थान में मीडिया की पढ़ाई के लिए लैब तक नहीं हैं। सिर्फ लैब ही नहीं इतने बड़े संस्थान में छात्रों के सुचारू रूप से अध्ययन के लिए कंप्यूटर्स, पुस्तकालय व कैंटीन तक का अभाव है। जिसके चलते छात्रों को लंच के लिए दूसरे डिपार्टमेंट की कैंटीनों का रुख करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता अम्बूज भारद्वाज को पुलिस ने पकड़कर मॉरीश नगर थाने ले गई और डूसू उपाध्यक्ष शक्ति सिंह और प्रदेश मंत्री भरत खटाना के हस्तक्षेप के बाद देर शाम छोड़ा गया। जिसके बाद यह भूख हड़ताल शुरू हुई। छात्रों आरोप है कि इन चार दिनों में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक भी अधिकारी उनकी सुध तक लेने नहीं आए। 

उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने गुरुवार की देर रात कॉलेज पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा, छात्रों की मांगों को पूरा करने का भरोसा भी उन्होंने दिया और जूस पीलाकर अनशन को खत्म करवाया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News