संदिग्ध हालत में मिली आर. एम.पी. डाक्टर की लाश

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 09:33 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): संदिग्ध हालत में कचहरी चौक में एक आर.एम.पी. डाक्टर की लाश मिली है। मृतक भाजपा के जनरल सचिव यादविंदर सिंह शंटी का चाचा था। परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की है जबकि पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है। भाजपा नेता यादविंद्र सिंह शंटी और राजमङ्क्षहद्र ने कहा कि उनके चाचा जगदेव सिंह का ट्राईडैंट फैक्टरी धौला के नजदीक मैडीकल स्टोर है। सुबह समय वह अपनी दुकान पर गए थे पर शाम होने के बाद भी घर नहीं लौटे। उन्होंने पूरी रात उनकी तलाश की। आज सुबह उनकी लाश कचहरी चौक नजदीक मिली। उनके सिर पर गंभीर चोटें लगी हुई थीं। 

हमें शक है कि किसी नशेड़ी ने लूटपाट करने के लिए उनके सिर पर कोई तीखी चीज मारकर उनका कत्ल किया है। क्योंकि वह पगड़ी बांधकर रखते थे। पगड़ी भी उनके सिर पर नहीं थी, न ही पर्स उनकी जेब में था व मोबाइल भी गायब था। इससे साफ जाहिर होता है कि उनका कत्ल किया गया है जबकि पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उनकी मांग है कि कत्ल का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत की जाएगी अगली कार्रवाई  डी.एस.पी. 
डी.एस.पी. राजेश छिब्बर ने कहा कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने उपरांत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की नजर में यह एक हादसा लगता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News