विधानसभा में हुआ कार्यशाला का आयोजन, पीठासीन अधिकारियों ने जाना ई-निर्वाचन

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 10:59 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में रविवार को निर्धारित विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन एवं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र-चार के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन, एक राष्ट्र-एक एप्लीकेशन पर सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी ने प्रस्तुति दी। इसके साथ सदन में इस पर प्रश्न-उत्तर का सत्र भी हुआ। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र-चार के सम्मेलन एवं कार्यशाला का पिछले कल लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुभारंभ किया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी
सदन में ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन पर भी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सदन में मौजूद सभी प्रतिभागियों को ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन कैसे लाभप्रद है तथा इससे विधायकों को अपने कार्यों में कैसे दक्षता व पारदर्शिता लाने में सहयोग मिलेगा, इस पर विस्तृत जानकारी दी। सदन में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के निदेशक एवं सूचना प्रौद्योगिकी धर्मेश शर्मा ने ई-निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन पर भरपूर जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद सभी प्रतिभागियों के लिए आम चर्चा के लिए भी समय निर्धारित किया गया था।

ये रहे मौके पर मौजूद
सम्मेलन एवं कार्यशाला में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव विंदल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यप्रसाद त्रिवेदी, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष डा. निर्मल सिंह, हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित हिमाचल प्रदेश संसदीय समूह के सदस्यगण, भारत क्षेत्र चार राज्यों के विधायकगण, लोकसभा के अधिकारीगण, राज्य विधान सभाओं के सचिव मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News