विवाहिता ने फंदा लगा कर की आत्म हत्या

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 10:27 PM (IST)

बेगोवाल(रजिन्दर):कस्बा बेगोवाल में विवाहिता महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्म-हत्या कर ली है। विवाहिता महिला की पहचान अमनदीप कौर पत्नी विजय कुमार निवासी जालंधर, हाल निवासी वार्ड नंबर-11 बेगोवाल है। उल्लेखनीय है कि उक्त महिला बेगोवाल में अपने पति व बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती थी। जिसकी सुबह के समय घर में पंखे के साथ लटकती हुई लाश मिली। घटना का पता चलने पर मौके पर डी.एस.पी. भुलत्थ दविन्दर सिंह संधू, एस.एच.ओ. बेगोवाल सुखपला सिंह, ए.एस.आई. लखविन्दर सिंह व भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची।

बातचीत के दौरान एस.एच.ओ. सुखपला सिंह ने बताया कि इस महिला का पहले जालंधर में विवाह हुआ था व अब इसने विजय कुमार के साथ शादी करवा ली थी। जिनके एक बच्चा भी है। घटना के पहलुओं की जांच की जा रही है और विवाहिता के मायके परिवार के साथ संपर्क किया जा रहा है। जिसके बाद बनती अगली कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News