महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ‘मुशायरा‘

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 08:03 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्र सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देशभर में मुशायरों का आयोजन करेगी और इसके जरिए बापू का संदेश जन जन तक पहुंचाया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस क्रम में पहला मुशायरा छह अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा जिसमें उर्दू के मशहूर शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे।

मुशायरे का आयोजन यहां डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के बाद मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, बेंगलुरु, रांची तथा अन्य शहरों में भी इसी तरह से मुशायरों का आयोजन किया जाएगा। केंद्र सरकार बापू की 150वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाने और उनके संदेश को देश तथा विदेशों में पहुंचाने के लिए काम करेगी।

इस आयोजन के लिए राष्ट्रपति रामनाAथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जिसमें उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, कई कैबिनेट मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रसिद्ध गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News