मिशन 2019: लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 2 अक्टूबर से घर-घर जाकर चंदा मांगेगी कांग्रेस

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 04:28 PM (IST)

नई दिल्ली: मिशन 2019 के लिए कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस 2 अक्टूबर से कांग्रेस 'डोर टू डोर' संपर्क अभियान शुरू करेगी। चुनावी अभियान के साथ ही कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों से चंदा भी मांगेगी। कांग्रेस ने इस अभियान को 'लोक संपर्क अभियान' नाम दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके लिए अपने कार्यकर्त्ताओं को स्वीकृति भी दे दी है। कार्यकर्त्ता वोट के साथ ही चंदा देने का भी अनुरोध करेंगे।

हर राज्य के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता इस पर निगरानी रखेंगे। जो लोग जितना चंदा देंगे, कांग्रेस उसकी रसीद भी काटेगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2019 में होने हैं, लेकिन इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अभी से इसका प्रचार करना शुरू कर दिया है। 'डोर टू डोर' कैम्पेन से जो चंदा इकट्ठा होगा, उसका 50 फीसदी हिस्सा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, 25 फीसदी प्रदेश कांग्रेस कमेटी, 15 फीसदी जिला कांग्रेस कमेटी को और 10 फीसदी हिस्से को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News