कांग्रेस घोटालों और भ्रष्टाचार का गंदा नाला हैः केशव

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 04:22 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यूपी में वजूद ही नहीं है। देश की जनता जल्द ही बता देगी कि बेईमान नेता कौन है। कांग्रेस घोटालों और भ्रष्टाचार का गंदा नाला है। मोदी पर लगाए आरोप की निंदा करता हूं। 

राहुल गांधी कर रहे नाटक
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मंदिर जाने का नाटक कर रहे हैं। वह बिना किताब हनुमान चालीसा नहीं पढ़ सकते। वह सिर्फ फोटोसेशन करा रहे हैं। मौर्य ने कहा कि राहुल अगर गांधी परिवार में पैदा नहीं होते तो कभी सांसद नहीं बन सकते थे। वहीं, हमारे जिलाध्यक्ष के बराबर तो सपा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव भी नहीं हैं। सपा बसपा कांग्रेस एक हो जाए, फिर भी 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकते। 

कांग्रेस ने पटेल को सम्मान नहीं दिया
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस में थे, यदि अन्याय नहीं किया होता तो पटेल प्रधानमंत्री होते। कांग्रेस ने पटेल को सम्मान नहीं दिया, उन्हें सम्मान मोदी और भाजपा ने दिया। सरदार पटेल के लिए जितना किया जाए कम है।

अखिलेश पर साधा निशाना 
सपा अध्यक्ष पर  निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में केवल 5 जिलों का ही विकास होता था। ना बिजली मिलती थी ना सड़क। सपा बसपा कांग्रेस एक हो जाए, फिर भी 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकते। पिछड़े वर्ग भाजपा के साथ जुड़ गए हैं इसीलिए विपक्षियों में बेचैनी है। 

बता दें कि केशव लखनऊ में आयोजित गुर्जर समाज की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गुर्जर समाज को भरोसा दिलाया कि जो शिकायतें आई हैं, मैं उनका अपने स्तर से तत्काल समाधान करूंगा और जो मेरे स्तर का नहीं है उसे उचित स्तर पर रखकर जल्द समाधान कराना के प्रयास करूंगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static