पूर्व विधायकों पर सरकारी खजाने की बारिश

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 01:14 PM (IST)

जालंधरः  पंजाब के बुजुर्ग जहां सरकार की तरफ से दी जाने वाली 500 रुपए की बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए इधर-उधर चक्कर काटते रहते हैं, वहीं पूर्व विधायकों के घरों में पेंशन के रूप में नोटों की बारिश हो रही है। पंजाब के करीब 225 विधायक पेंशन ले रहे हैं। PunjabKesari

जानिए किस-किस विधायक को कितनी मिलती है पेंशन

सिर्फ एक बार जो विधायक रहे हैं, उनको बतौर पूर्व विधायक सब भत्तों सहित 75,150 रुपए पेंशन के साथ बाकी सुविधाएं अलग से मिलती हैं। सरकारी विवरणों के अनुसार, 6 बार विधायक रहीं पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंद्र कौर भट्ठल को बतौर पूर्व विधायक इस समय 3.25 लाख रुपए प्रति माह पेंशन मिलती है। अब योजना बोर्ड की वाइस चेयरमैन के तौर पर उन्हें अलग से वेतन और भत्ता मिलेगा। वहीं, मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह भी 6 बार विधायक रहे हैं। उनको 3.25 लाख रुपए प्रति माह पेंशन मिलती है। पूर्व मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर भी 3.25 लाख, जबकि 5 बार विधायक रहे बलविंद्र सिंह भूंदड़ तथा राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा को 2.25 लाख रुपए प्रति माह पेंशन मिल रही है। भूंदड़ और ढींडसा को बतौर राज्यसभा सदस्य अलग वेतन और भत्ते मिल रहे हैं।PunjabKesari

पूर्व विधायक हरी सिंह जीरा, गुलजार सिंह रणीके और रणजीत सिंह ब्राहमपुरा भी प्रति महीना 2.25 लाख रुपए पेंशन ले रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा 3 बार विधायक रहे हैं। उनको प्रति माह 1.75 लाख रुपए पेंशन मिलती है। वहीं, एम.पी. के तौर पर तनख्वाह और भत्ते अलग मिलते हैं। पंजाब के 9 पूर्व विधायक ऐसे हैं, जो लोकसभा और राज्यसभा के साथ-साथ पूर्व विधायक वाली पेंशन भी ले रहे हैं। 

इस हिसाब से मिलती है पेंशन

पंजाब राज विधानमंडल मेंबर्स (पेंशन और डाक्टरी सुविधा विनियम) एक्ट 1977 और पंजाब राज्य विधानमंडल मेंबर्स (पेंशन और डॉक्टरी सुविधा विनियम) नियम 1984 की धारा 3 (1अधीन) पेंशन निश्चित की जाती है। पंजाब सरकार की तरफ से 26 अक्टूबर 2016 को पेंशन में किए गए विस्तार के चलते प्रत्येक पूर्व विधायक को पहली टर्म के लिए 15 हजार रुपए प्राथमिक तनख्वाह, 50 प्रतिशत डी.ए. और 234 प्रतिशत महंगाई भत्ते के मुताबिक बनती पेंशन दी जा रही है। एक से ज्यादा बार विधायक बनने वालों को प्रति टर्म 10 हजार रुपए प्रति महीना प्राथमिक पेंशन समेत भत्ते अलग से दिए जाते हैं। इस लिहाज से 2 बार विधायक बनने वाला व्यक्ति सवा लाख रुपए और 3 बार विधायक बनने वाला पौने 2 लाख रुपए प्रति महीना पेंशन का हकदार बनता है। 4 बार विधायक बनने वालों को सवा 2 लाख, 5 बार पूर्व विधायक को पौने 3 लाख, 6 बार वाले को 3.25 लाख, 7 बार वाले 3.75 लाख, 8 बार वाले को 4.25 लाख और 9वीं बार विधायक बनने वाले को 4.75 लाख रुपए पेंशन मिलती है। जब कभी पेंशन में विस्तार होगा तो यह पेंशन और बढ़ेगी।PunjabKesari

बादल को मिलेगी 5.26 लाख रुपए पेंशन !
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भविष्य में जब भी राजनीति से सेवामुक्त हुए तो उनका राजनीतिक संन्यास खजाने को सबसे महंगा पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री बादल 10 बार विधायक रहे हैं। वह अभी भी विधायक हैं। राजनीति से सेवा मुक्त होने की सूरत में प्रकाश सिंह बादल को प्रति महीना 5.26 लाख रुपए पेंशन मिलेगी, जो अपने-आप में रिकॉर्ड होगी। PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News