समुद्री परिक्रमा पर निकले भारतीय नेवी अफसर, हिंद महासागर में टूटा संपर्क

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय नौसेना के जवान और इंडियन गोल्डन ग्लोब रेस के भारतीय प्रतिनिधि कमांडर अभिलाष टोमी अकेले दम बिना रुके समंदर के रास्‍ते दुनिया की परिक्रमा पर निकले हैं। लेकिन इस दौरान दक्षिणी हिंद महासागर में आए तूफान के चपेट में आ जाने से वह घायल हो गए। उनका संपर्क दक्षिणी हिंद महासागर में टूट गया है। ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षाबलों की टीम रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है।
PunjabKesari
फ्रांस के ली सेबल्स डी ओलोन से जारी खबर के मुताबिक, तेज हवाओं और 14 मीटर ऊंची लहरों ने भारतीय नौसेना के अभिलाष टॉमी के जहाज का मस्तूल पलट दिया, जिससे वह घायल हो गए। वह इस समय दक्षिणी हिंद महासागर में हैं। यह स्थान ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से लगभग 1900 समुद्री मील की दूरी पर है। बचाव कार्य के लिए आईएनएस सतपुड़ा को रवाना कर दिया गया है।
PunjabKesari


टॉमी एकमात्र भारतीय हैं जो गोल्डन ग्लोब रेस में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के मशहूर नाविक हिस्सा लेते हैं। इस साल यह प्रतियोगिता 1 जुलाई को फ्रांस से शुरू हुई थी। कमांडर अभिलाष इससे पहले भी एक बार बिना रुके दुनिया का चक्कर लगा चुके हैं। उन्हें इस रेस में हिस्सा लेने के लिए विशेष सदस्य के तौर पर आमंत्रित किया गया है। कमांडर अभिलाष भारतीय नौसेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर तैनात हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News