सीलिंग मामला: केजरीवाल के खिलाफ अभियान चलाएगी भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 12:16 PM (IST)

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को डॉ. अम्बेडकर सेंटर में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कई नेताओं ने केजरीवाल सरकार की विफलताओं एवं जनता की निराशा का विस्तार से जिक्र किया। 

सीलिंग को रुकवाने के लिए करेंगे संघर्ष
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ चलो संघर्ष करो एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा हर व्यक्ति तक ले जाने का अभियान छेडऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें केजरीवाल सरकार की विफलताओं को लेकर जिला मंडल स्तर पर प्रदर्शन करने होंगे और खासकर दिल्ली देहात एवं अंधिकृत कॉलोनियों से विकास पर धोखे को उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि हम दिल्लीवासियों की सीलिंग की समस्या को भलीभांति समझते हैं और आज भी मनमाने तरीके से की जा रही सीलिंग को रुकवाने के लिए संघर्ष करेंगे।

भाजपा कार्यर्ताओं को दिए दिशानिर्देश
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने कार्यकारिणी के समक्ष 2019 चुनाव में विजय के लिए रोड मैप रखा तो प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू एवं सहप्रभारी तरूण चुघ ने संगठनात्मक विषयों पर दिशानिर्देश रखे। बैठक को केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, दुष्यन्त कुमार गौतम, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा, रमेश बिधूडी, मीनाक्षी लेखी, डॉ. उदित राज, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविन्द्र गुप्ता एवं राजेश भाटिया, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य आदि ने भी सम्बोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने कहा कि 2019 में सातों लोकसभा सीटों पर विजय पानी है बल्कि 2020 में दिल्ली में सरकार बनानी होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News