स्नेहालय में दरिंदगी का मामला: बच्चियों को हर महीने दिए जाते थे पीरियड रोकने वाले इंजेक्शन

9/23/2018 11:48:59 AM

ग्वालियर : बिलौआ थाना क्षेत्र में मूक-बधिर और मंदबुद्धि बच्चों के लिए चलाए जा रहे आश्रम स्नेहालय में हो रही दरिंदगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। शनिवार को जब महिला बाल विकास विभाग की टीम काउंसलर के साथ यहां पहुंची तो पता चला कि यहां बाच्चिओं को हर महीने पीरियड रोकने वाला इंजेक्शन लगाया जाता था और खाना खाने के बाद नींद की दवा दी जाती थी।

लम्बे समय से राज्य में मूक-बधिर बच्चों से दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं। इन आश्रमों में बच्चों के साथ क्या-क्या होता है एक-एक कर इसके खुलासे हो रहे हैं। महिला बाल विकास विभाग की टीम को पता चला है कि बच्चियों को पीरियड रोकने वाले जो इंजेक्शन दिए जाते थे वो बकायदा संचालक डॉ. बीके शर्मा के आदेश पर दिए जाते थे।

यहीं नहीं अगर कोई खाना खाने के बाद नींद की दवा खाने से इनकार करता था तो उसे खाने में मिलाकर यह दवा खिलाई जाती थी। विभाग की टीम ने आश्राम से इंजेक्शन और गोलियां भी बरामद की हैं।

PunjabKesari

25 लड़कियों की हुई मेडिकल जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लड़कियों की मेडिकल जांच की। इनमें से दो लड़कियों का मामला संदिग्ध लगा है। इसलिए डॉक्टर ने उन्हें अन्य जांच के लिए मुरार प्रसूति गृह भेजने की अनुशंसा की है।

PunjabKesari

आरोपी ने कबूली दुष्कर्म की बात
मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी चौकीदार साहब सिंह ने 19 मई 2018 को पीड़िता को अकेला पाकर दुष्कर्म की बात कबूल की है। जब उससे 'स्नेहालय' में अन्य लड़कियों और महिलाओं के साथ भी शोषण करने के बारे में पूछा तो उसने सिर झुका लिया। पुलिस को आशंका है कि उसने अन्य महिलाओं को भी शिकार बनाया होगा।

PunjabKesari

पुलिस ने शनिवार को साहब सिंह और केयरटेकर प्रभादेवी को गिरफ्तार किया था। प्रभा का कहना है कि संचालक साहब जो कहते थे वह उसे करना ही पड़ता था। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपित डॉ. पुष्पा मिश्रा फरार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News