भारी बारिश से चंबा साहू सड़क मार्ग Landslide से बंद, दर्जनों वाहन लंबे जाम में फंसे

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 11:43 AM (IST)

चंबा: हिमाचल में भारी बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश जारी है। वहीं चंबा जिले में पिछले 18 घंटों से बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जिले में दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। चंबा-साहू मार्ग को जाने वाला सड़क मार्ग भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है जिसके चलते दर्जनों वाहन लंबे जाम में फंसे गए हैं। वहीं नदी-नाले उफान पर हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सेन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का काम जारी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News