62 एम.एम. बारिश, 9 डिग्री लुढ़का पारा

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 11:19 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : शनिवार को दिनभर हुई बारिश से पारे में 9 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था वहीं शनिवार को वह 26.2 डिग्री सैल्सियस पर जा पहुंचा। सुबह 3 बजे शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। मौसम में ठंडक घुल गई। कुल 62 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि चंडीगढ़ में अगले दो-तीन दिन बारिश जारी रहेगी। रविवार को भारी बारिश की संभावना है। 

25 सितम्बर तक भारी बारिश का अलर्ट
गौरतलब है कि विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 15 सितम्बर से मानसून की विदाई घोषित कर दी गई थी, लेकिन अचानक एक वैस्टर्न डिस्टरबैंस और दूसरा बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर बदलने के कारण फिर से मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके चलते 20  सितंबर से बारिश ने दोबारा शहर में दस्तक दे दी है, इतना ही नहीं 22 से लेकर 25 सितम्बर के बीच चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस मानसून में 817 एम.एम. बारिश
मॉनसून की कुल बारिश 817 एम.एम दर्ज की गई है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अच्छी है, लेकिन विभाग के अनुसार मानसून में जितनी बारिश होनी चाहिए उसके मुकाबले 22 एम.एम बारिश कम हुई है। विभाग के अनुसार मानसून के दौरान औसत 839 एम.एम के करीब बारिश होनी चाहिए। इस बार सितम्बर में कुल 141 एम.एम. बारिश हुई है, जोकि पिछले तीन वर्षों के मुकाबले ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस मानसून सीजन ने इस सीजन की बारिश ने आठ साल का रिकार्ड तोड़ डाला है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News