केजरीवाल की मांग, राफेल मुद्दे पर मोदी बुलाएं विशेष संसद सत्र

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 01:02 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मांग की कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान के आलोक में भाजपा नीत केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। ओलांद का बयान सरकार के रुख का खंडन करता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री को राफेल पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।’’ शुक्रवार को फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कथित तौर पर कहा गया कि 58,000 करोड़ रूपये के राफेल युद्धक विमान सौदे में भारत सरकार ने रिलायंस डिफेंस को दसॉल्ट एविएशन का साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया था और फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था।


इससे पहले आज दिन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि रिलायंस डिफेंस पर ओलांद की टिप्पणी राफेल सौदे में च्च्साफ-साफ’’ भ्रष्टाचार को दिखाती है और मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल खड़े करती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News