चुनावों में सुरक्षा बंदोवस्त पुख्ता करने के आदेश, जिला चुनाव अधिकारियों ने पुलिस के साथ की बैठक

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 06:16 PM (IST)

कठुआ : निकाय चुनावों में मतदान केेंद्रों के साथ साथ जिला भर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त करने के आदेश जिला चुनाव अधिकारी ने जारी किए हैं। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल के अलावा विभिन्न मुखयलयों के डी.एस.पी., एस.डी.पी.ओ. ने भाग लिया। जिला चुनाव अधिकारी रोहित खजूरिया ने कहा कि कठुआ जिला में एक नगर परिषद और अन्य पांच म्यूनिसिपल कमेटियां हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के तहत 27 सितंबर तक नामांकन लिए जाएंगे, 28 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि एक अक्तूबर को नामांकन वापिस लिया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में एक दिन पूर्व ही यानि नो अक्तूबर को चुनावी पार्टियां रवाना की जाएंगी। जबकि दस अक्तूबर को मतदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 113 मतदान केंद्र पूरे जिला में बनाए गए हैं और 25 निर्वाचन अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों में सुरक्षा के बंदोवस्त किए जाएं। मतदान के दिन भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जाए। ताकि सुरक्षा दृष्टि से कोई चूक न हों। 


जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने कहा कि चुनौतियों के बीच पुलिस ने सुरक्षा के बंदोवस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र उत्सव के साथ साथ चुनावी प्रक्रिया भी है जिसके लिए पुलिस दोनों को लेकर सुरक्षा बंदोवस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंंगे। पुराने चुनावों में जो-जो केंद्र संवेदनशील थे, उनकी भी समीक्षा की गई है। पुलिस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। बैठक में ए.डी.सी. कठुआ , बसोहली और बिलावर के अलावा एस.डी.एम. बनी, हीरानगर भी मौजूद रहे। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News