VIDEO: जबलपुर में बना MP बीजेपी का हाइटेक दफ्तर, CM शिवराज ने किया उद्घाटन

9/22/2018 6:02:33 PM

जबलपुर : जिला में भाजपा के हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। रानीताल खेल परिसर के पास करीब 6 करोड़ रूपए की लागत से इस आधुनिक भवन का निर्माण कराया गया है, जो प्रदेश में सबसे हाईटेक राजनैतिक कार्यालय के रूप में तैयार किया गया है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश के सबसे आधुनिक पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि जिनका स्वभाव, विचार, संस्कार, दिशा एक नहीं है वो आज एक साथ एक पेड़ मे बैठकर भाजपा हटाओ पर सुर से सुर मिला रहे हैं।

PunjabKesari

महाकौशल में पार्टी के नवीन भवन को देख मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता भी जताई। उन्होंने कहा कि जबलपुर में बने नए कार्यलय को देख मन प्रसन्न है क्योंकि ये कार्यकर्ताओं के पसीने की मेहनत का नतीजा है। जिस तरह जनसंघ के दौर मे वरिष्ठ नेताओं ने अपनी मेहतन से पार्टी की नीव को मजबूत किया है, उसकी तरह अब सभी युवा कार्यकर्ताओं को उनके पथ पर चलने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News