चैटिंग ऐप पर लड़की के साथ फ्लर्ट कर रहे थे शेन वार्न, वायरल हुआ स्क्रीनशाॅट

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 05:21 PM (IST)

नई दिल्लीः आॅस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न अक्सर विवादों में रहते हैं। इस बार उन्होंने टिंडर नाम की सोशल साइट पर एक लड़की से फ्लर्ट करने की कोशिश की। इस ऐप पर हुई दोनों की चैट के स्क्रीन शाॅट खूब वायरल हो रहे हैं। आॅनलाइन लीक हुई इस चैट में पहले लड़की ने मैसेज किया। दोनों के बीच जून से अगस्त के बीच बातें हुई, लेकिन दोनों की बात ज्यादा दिन नहीं हो पाई। 

लड़की ने पहले मैसेज में लिखा, ''हैलो, आप शानदार दिख रहे हैं। क्या आप ऑस्ट्रेलिया से हैं।'' वार्न ने थैंक यू बोलकर इसका जवाब दिया। हालाँकि, बात करते करते लड़की को जल्द ही समझ आ गया कि शायद उनसे गलत इंसान को मैसेज कर दिया है और जल्द ही दोनों की बात बंद भी हो गई। 6 जून को शुरू हुई बात 12 जून तक चली और लड़की ने उसके बाद वार्न को रिप्लाई नहीं किया।

PunjabKesari

वार्न ने भी पहले मैसेज नहीं किया लेकिन 7 अगस्त को वार्न ने अपनी तरह से लड़की को मैसेज करते हुए लिखा, ''हैलो अजनबी! क्या हाल है? उम्मीद है सब कुछ अच्छा चल रहा होगा। इसके साथ ही शेन वार्न ने कुछ ऐसी बातें भी लिखी जो लड़की को पसंद नहीं आई।'' इससे कयास लगाया जा सकता है कि वह इस लड़की से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News