'जिंदा है व्यापम, एक्सेल शीट से हुई है छेड़छाड़'

9/22/2018 7:31:38 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने व्यापम घोटाले पर पूर्व सीएम दिग्विजय की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दायर किए गए केस पर कहा कि व्यापम अभी जिंदा है और इस मामले में एक्सेल शीट से छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में जितना भी घोटाला हुआ है उसे कांग्रेस सामने लाएगी।

दरअसल, इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल की अदालत में एक परिवाद दायर किया है, जिसमें अपना बयान देने के लिए दिग्विजय सिंह शनिवार को कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत 18 अन्य लोगों के खिलाफ 27000 पन्नों की याचिका भी पेश की है। दिग्विजय के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट में वकील कपिल सिब्बल, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी अदालत पहुंचे हैं।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने व्यापम मामले की एक्सेल शीट में फेरबदल करने का आरोप लगाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दस्तावेज विशेष अदालत में पेश किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News