वैदिक शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए दिया जाएगा अशोक सिंघल वैदिक पुरस्कार

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की याद में संपूर्ण भारत में वैदिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार और प्रोत्साहन के लिए सिंघल फाउंडेशन द्वारा 25 सितम्बर को चिन्मया मिशन के सभा घर में देश के सभी वैदिक स्कूलों से आई प्रविष्टियों में तीन श्रेणियों में भारतात्मा अशोक सिंघल वैदिक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

यह पुरस्कार वैदिक शिक्षा देने वाले सर्वश्रेष्ठ विद्यालय, वेदज्ञान में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और वेद पढ़ाने वाले सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को दिया जाएगा। वैदिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी रामदेव होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। प्रथम पुरस्कार पाने वाले छात्र को तीन लाख रुपए, शिक्षक को पांच लाख रुपए और विद्यालय को सात लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सिंघल फाउंडेशन के ट्रस्टी सलिल सिंघल ने कहा वेदों के प्रति अशोक जी के लगाव को देखते हुए हमने उनकी याद में वैदिक पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार हर साल दिया जाएगा ताकि देश में वैदिक शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News