महिला ने 3 नवजातों पर किया चाकू से हमला, अपनी कलाई भी काटी

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 04:06 PM (IST)

न्यूयॉर्क: अमरीका के न्यूयॉर्क में एक महिला ने 3 नवजात शिशुओं पर चाकू से हमला कर बाद में अपनी कलाई काट ली। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक शिशु देखभाल केंद्र में एक महिला कर्मचारी ने 3 नवजात शिशुओं और 2 किशोरों पर चाकू से हमला किया।

पुलिस ने बताया कि घायल शिशुओं की उम्र तीन दिन से एक महीने के बीच है। हमले में एक महिला को चोटें आई हैं और एक पुरुष के पैर पर भी चाकू से वार किया गया। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि केंद्र की 52 वर्षीय महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते महिला ने शिशुओं पर हमला कर दिया। जब हमला किया गया तो उस वक्त देखभाल केंद्र में 9 बच्चे थे। यह देखभाल केंद्र पंजीकृत नहीं था। स्टेट असेंबलीमेन रॉन किम ने कहा कि यह दस साल से ज्यादा समय से चल रहा है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार घटना स्थल से मांस काटने वाला चाकू बरामद हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News