उत्तराखंड के प्रसिद्ध जन आंदोलनकारी शमशेर सिंह का 71 वर्ष की आयु में निधन

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 01:55 PM (IST)

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध जन आंदोलनकारी व प्रखर पत्रकार विभिन्न आंदोलनों के अगवा रहे उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश के आंदोनलकारी, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता दु:खी हैं।

शमशेर सिंह बिष्ट चिपको आंदोलन, वन और राज्य आंदोलन सहित कई बड़े आंदोलनों के अगवा रहे हैं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर सुनकर कई लोग उनके आवास पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा में राजनैतिक दलों एवं जनसरोकारों से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहें। सभी ने विश्वनाथ घाट में उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesariबता दें कि, उत्तराखंड में जनसंघर्षों के सबसे देदीप्यमान प्रतीक डॉ. बिष्ट मूल रूप से खटल गांव के निवासी थे। उनका जन्म 4 फरवरी 1947 को अल्मोड़ा में हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static