हुड्डा ने एम.पी.एच.डब्ल्यू. की भर्ती में धांधली का लगाया आरोप

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 12:51 PM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एम.पी.एच.डब्ल्यू. भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पास उम्मीदवारों का नाम परिणाम सूची में नहीं है। उन्होंने कानून व्यवस्था की खराब स्थिति और मुद्दों पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के मुखिया की इससे बड़ी विफलता क्या होगी।  

वह इतने लंबे समय बाद भी एस.वाई.एल. पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पक्ष में आने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय तक नहीं ले पाए। जनता समझ गई है कि पानी को लेकर इनैलो की लड़ाई महज एक ढोंग है। उन्होंने 1987 में न्याय युद्ध चला राजीव-लौंगोवाल समझौते का विरोध न किया होता तो हक का पानी मिल गया होता। विधानसभा में गत दिन प्रकरण ने साफ कर दिया कि इनैलो भाजपा की सहयोगी है।

हुड्डा ने सोनीपत के शहीद बी.एस.एफ. जवान नरेंद्र दहिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुखदायी है कि नरेंद्र की बर्बरता से पाकिस्तान रेंजर द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ऐसा कारगर कदम उठाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा शहीद के परिवार को जल्द रोजगार व पर्याप्त वित्तीय सहायता दी जाए।

इलैक्ट्रॉनिक बिजली मीटर खरीद में घोटाले की साजिश : शर्मा
विधायक कुलदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार 10 लाख इलैक्ट्रॉनिक बिजली मीटर खरीद घोटाले की साजिश रच रही है। इसका खुलासा वह जल्द करेंगे। करण दलाल ने कहा कि निगमों में बिजली खरीद में करोड़ों के घोटाले का जल्द पर्दाफाश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static