इवांका ट्रंप ने बताई अपने 'मन की बात', कहा- हमेशा से बनना चाहती थीं...

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 12:47 PM (IST)

न्यूयार्कः राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप अक्सर कई अच्छे कामों के लिए सुर्खियो में रहती है। हालही में  उन्होंने  बताया कि वह हमेशा अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थीं। इवांका यहां जॉनसन स्पेस सेंटर आई हुई थीं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति की सलाहकार ने बात की. उन्होंने गुरुवार को इस अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया। यहां अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही शोध और विमान नियंत्रण का कार्य होता है। राष्ट्रपति की सलाहकार इवांका ने यहां मिशन कंट्रोल सेंटर के दरवाजों के बाहर तस्वीरें खिंचवाई और हॉली रिडिंग्स से मुलाकात की।
PunjabKesari
इवांका ने दो किताबें The Trump Card और Women Who Work भी लिखी हैं. 2015 में जब उनके पिता ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की तो उनका प्रचार इवांका ने ही संभाला था। स्कूलिंग के समय इवांका ने मॉडलिंग भी की थी. मॉडलिंग के दौरान इवांका कई बड़ी बिज़नेस मैगजीन्स के कवर पेज़ पर छाई रहती थीं। इवांका ने टेलीवीडन शो The Apprentice 5 में भी शिरकत कर चुकी हैं। अपने पिता का कारोबार संभालने से पहले इवांका ने हीरे-जवाहरात का खुद का बिजनेस शुरू किया था।
PunjabKesari
इवांका ने अमरीका के ही सफल बिजनेसमैन जारेड कुशनेर से 25 अक्टूबर, 2009 में शादी की थी। अब उनके एक बेटी और दो बेटे हैं. इवांका के दो भाई डोनाल्ड जूनियर और ऐरिक तथा दो सौतले भाई-बहन हैं।  इवांका ने अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह अंग्रेजी के साथ फ्रेंच भाषा की जानकार हैं। इवांका ट्रंप का जन्म 30 अक्टूबर, 1981 को हुआ था। वह डोनाल्ड ट्रंप की पहली मॉडल पत्नी इवाना ट्रंप की बेटी हैं। 1991 में जब वह महज 10 साल की थी तो उनके मां-बाप का तलाक हो गया था। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News