सेब में बढ़ती बीमारी के कारण बागवानों ने किया अब जापानी फल की ओर रुख

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 12:24 PM (IST)

कुल्लू : घाटी में सेब के विकल्प के रूप में जापानी फल किसानों-बागवानों की अर्थव्यवस्था मजबूत कर रहा है। जापानी फल के उत्पादन में प्रतिवर्ष इजाफा हो रहा है। बागवान और किसान सेब के साथ-साथ जापानी फल को भी अधिक मात्रा में उगाने को तरजीह दे रहे हैं। दीवाली के बाद तैयार होने वाले इस फल का रेट भी उम्दा मिलता है। इसके चलते किसानों का रुझान साल दर साल इसकी ओर बढ़ता जा रहा है। गत साल बागवानों को जापानी फल का रेट 50 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से मिला था। घाटी के बागवानों नारायण, संजीव, नोक सिंह, चमन, देवी सिंह, राम सिंह तथा चेतन ठाकुर ने बताया कि सेब में बढ़ती बीमारियों को देखकर घाटी के बागवान जापानी फल की ओर रुख करने लगे हैं।

जापानी फल के उत्पादकों को सीजन के दौरान बेहतर दाम मिलते हैं। घाटी के नर्सरी संचालक प्रेम सिंह, सुनील तथा तुले राम आदि ने बताया कि प्रतिवर्ष जापानी फल के पौधों की मांग बढ़ रही है। इस पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक है। घाटी में हर साल जापानी फल की खेती का दायरा बढ़ रहा है और लोग इस फसल को सेब के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News