लक्की ड्रा निकालने के बहाने पे.टी.एम. से ठगे 1.39 लाख

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 12:07 PM (IST)

हिसार(पंकेस): महाबीर कालोनी की रहने वाली महिला के साथ लक्की ड्रा के बहाने 1 लाख 39 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। आरोप है कि यह धोखाधड़ी सतीश ने अपने आपको कंपनी का अधिकारी बताते हुए की। साथ ही शोभा संतरा के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते हुए पे.टी.एम. के जरिए यह रकम मंगवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शहर थाना में महाबीर कालोनी की रहने वाली सिंकू ने दर्ज करवाया।

शिकायत में बताया कि 6 सितम्बर को सुबह 11 बजे सतीश नामक व्यक्ति का फोन आया। सतीश ने अपने आपको एक फैक्टरी में कार्यरत बताते हुए कहा कि कंपनी ने एक लक्की ड्रा निकाला है। यह लक्की ड्रा आपके नाम पर निकला है। इस लक्की ड्रा की कीमत 12 लाख 40 हजार रुपए है। यह रकम हासिल करने के लिए कंपनी के खाते में कुछ रुपए जमा करवाने होंगे। लालच में आकर महिला ने यह राशि जमा करवाने की हामी भर दी। 

उसके बाद आरोपी सतीश ने पेटीएम के माध्यम से 1 लाख 39 हजार रुपए की राशि वसूल ली। यह राशि एस.बी.आई. के खाता धारक शोभा संतरा के खाता में जमा करवा दी। यह राशि जमा होने के बाद सतीश ने विश्वास दिलाया कि जल्दी ही आपके खाते में लक्की ड्रा की रकम पहुंच जाएगी। कुछ दिन इंतजार करने के बाद जब  सतीश के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो वह बंद मिला।

फ्रॉड होने का संदेह होने पर पति संदीप को जानकारी दी। जब महिला के पति ने सतीश के नम्बर पर फिर ट्राई किया तो सम्पर्क हो गया। इस बार फोन सुनने वाले ने कहा कि 23 हजार 600 रुपए की राशि जमा करवा दो आपकी रकम मिल जाएगी। संदीप ने नाम जानने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने नाम नहीं बताया। शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी सतीश व शोभा संतरा के खिलाफ धारा 379 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static