घाट पर नहाने गया किशोर यमुना में डूबा

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 11:57 AM (IST)

राई: यमुना घाट पर एक किशोर के डूबने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी देर तक किशोर की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना पाकर पहुंची टीम ने मोटर बोट के जरिए युवक को तलाशने के लिए अभियान चलाया। बता दें कि गांव जगदीशपुर निवासी टिंकू (14) गांव के 3 बच्चों के साथ घाट पर सुबह के समय गया था। घाट में पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह पानी में डूब गया। हालांकि अन्य तीन बच गए। किशोर के डूबने की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के साथ अन्य ग्रामीण भी यमुना के घाट पर पहुंच गए। 

काफी देर तक तलाश अभियान चलाया लेकिन सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मोटर बोट के जरिए टीम के आसपास के क्षेत्र में किशोर को तलाशा। दोपहर बाद तक तलाश अभियान जारी रहा। हालांकि कुछ ग्रामीणों की भी टीम ने सहायता ली है। टिंकू फिलहाल बाइक रिपयेरिंग का कार्य सीख रहा था। उसके चले जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता का कहना है कि उसे नहीं पता था कि उसका बेटा यूं चला जाएगा। यदि ऐसा पता होता है वह उसे घर से बाहर नहीं आने देता।  घाट पर किशोर की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोताखोर लगातार डूबे हुए बच्चे को तलाश रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static