ईशा-आनंद की इंगेजमेंट में मंगेतर निक के साथ देसी लुक में पहुंची प्रियंका, तस्वीरें आईं सामने

9/22/2018 10:11:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। एक बार फिर से प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ इटली में हो रही है। इस सगाई में कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी न्यौता मिला है।

PunjabKesari

 

इस सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी अपने मंगेतर निक जोनस के साथ शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका स्किन कलर की साड़ी पहने हुए दिखीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक ब्लैक कलर का कुर्ता- पजामा पहने हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  इस सगाई में प्रियंका  के अलावा बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, सोनम कपूर, खुशी कपूर के अलावा और भी कई सेलेब्स पहुंचे। खबरों केी माने तो बताया जा रहा है कि अंबानी की गेस्ट लिस में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और डायरेक्टर करण जौहर के नाम भी शामिल हैं।

 

PunjabKesari

 

सगाई का जश्न 21 से लेकर 23 सितंबर तक चलेगा। 23 सितंबर को पार्टी एक शानदार फेयरवेल लंच के साथ खत्म होगी। आनंद ने ईशा को पिछले साल महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में प्रपोज किया था। इसके बाद मई में एक निजी समारोह में रिश्ता तय होने का जश्न मनाया गया।

 

PunjabKesari

 

अंबानी परिवार बेहतरीन होटल्स में मेहमानों का स्वागत करेंगे। शाम 5 बजे से Lake Como के Villa Balbiano में मेहमानों के डिनर का इंतजाम है। शनिवार की शाम को सभी मेहमान Villa Olmo में डिनर और डांस के लिए पहुंचेंगे।
 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

View this post on Instagram

U look so Beautiful when U smile ☺😍💖 @priyankachopra #love #priyankachopra #NickYanka #PRICK @nickjonas #italy

A post shared by itsmeadhaw (@xadhaw7) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News