बदले की भावना से विपक्षियों पर मामले दर्ज करवा रही भाजपा: दीपेन्द्र

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 10:28 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर बदले की भावना से पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर विपक्ष के नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में जो भी मजबूत नेता भाजपा को नजर आता है, भाजपा बदले की भावना से काम करती है। दीपेंद्र ने कहा भाजपा ने ममता बेनर्जी, यूपी में मायावती, बिहार में लालू यादव, हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, राजस्थान में अशोक गहलोत पर मामले दर्ज करवाए। दीपेंद्र आज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

PunjabKesari

अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर मामला दर्ज करने को उन्होंने भाजपा के बदले की भावना बताते हुए कहा कि चार साल में भाजपा ने सारी जांच एजैंसियां दौड़ा ली, कुछ हाथ नहीं लगा। अगर सरकार में हिम्मत थी और सच्ची थी तो स्वयं मामला दर्ज करवाती। जबकि सरकार ने एक प्राइवेट व्यक्ति से मामला दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा 'काम की बात छोड़ो, भाइचारा तोड़ो के नारे पर काम करती है। कभी जाति के नाम, कभी धर्म तो कभी भाषा के नाम पर भाजपा ने देश व प्रदेश को बांटने का काम किया है।

PunjabKesari

दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश चार बार दंगों में जला कई  लोगों की जान चली गई। कांग्रेस के शासनकाल में विकास के मामले में हरियाणा नम्बर वन प्रदेश था। आज गैंगरेप, रेप और विनाश के मामले में भाजपा ने हरियाणा को नम्बर वन बना दिया है। बॉर्डर पर बीएसफ के जवान के साथ हुई बर्बरता पर दीपेंदर ने कहा की देश के दुश्मनो से हिसाब लेना चाहिए,सरकार को सेना को इजाजत देनी चाहिए,ताकि वो दुश्मनो को मुहतोड़ जवाब दे,साथ ही इस मामले पर राजनीती नहीं होनी चाहिए,दीपेंदर ने मांग की सरकार को शहीद के परिवार की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static