राफेल पर सरकार के झूठ का पर्दाफाश : कांग्रेस

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 08:49 PM (IST)

नई दिल्ली : कांग्रेस ने कहा है कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर लगातार झूठ बोल रही मोदी सरकार की पोल फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने यह कहते हुए खोल दी है कि अनिल अंबानी की कंपनी के नाम का प्रस्ताव भारत सरकार की ओर से ही किया गया था। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को ओलांद के इस खुलासे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि सफेद झूठ का पर्दाफाश हुआ, सच्चाई हुई जग-जाहिर। 

फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया भंडाफोड़ - सरकारी कंपनी, एचएएल से 30,000 करोड़ का राफेल ठेका छिन मोदी सरकार ने दिलवाया था अपने चहेते उद्योगपति मित्र को। अब साफ है - चौकीदार, सिर्फ भागीदार नहीं, असली गुनहगार है। इसके साथ ही उन्होंने उस खबर का अंग्रेजी अनुवाद भी पोस्ट किया है जिसमें पूर्व राष्ट्रपति ने आरोप लगाया है कि इस सौदे में भारतीय उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस इंडस्ट्रीज के नाम का प्रस्ताव भारत सरकार की तरफ से ही किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News