शर्मसार: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, गर्भपात कर भ्रूण जलाया

9/21/2018 6:42:02 PM

ग्वालियर : ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में मूक-बधिर और मंदबुद्धि बच्चों के लिए चलाए जा रहे आश्रम स्नेहालय में दुष्कर्म, गर्भपात और भ्रूण नष्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आश्रम के संचालक डॉ वीके शर्मा, उनकी पत्नी और 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesari

यह घटना आश्रम स्नेहालय में रहने वाली 24 साल की मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म से जुड़ी है। कहा जा रहा है कि करीब तीन-चार महीने पहले यहां रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। सूत्रों से पता चला है कि आश्रम में चौकीदार साहब सिंह को कुछ लोगों ने युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन संचालक और अन्य स्टाफ ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। युवती भी मूक-बधिर होने के कारण अपनी पीड़ा किसी को नहीं बता पाई।

PunjabKesari

बीते दिन 20 सितंबर को महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह को इसकी शिकायत मिली। उन्होंने इसकी जांच की तो मामला बहुत ही गंभीर निकला। उन्हें पता चला कि 19 सितंबर को संचालक डॉ. वीके शर्मा एवं उसकी पत्नी डॉ. भावना शर्मा पीड़ित मूक-बधिर युवती के कमरे में गए और उसका गर्भपात किया, फिर भ्रूण को आश्रम में ही जला दिया। इस घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बीती देर रात संचालक औऱ उसकी पत्नी सहित 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
 PunjabKesari

प्रशासन ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए कहा है कि आश्रम स्नेहालय में रहने वाली सभी लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, जिससे ये पता चल सके कि कहीं उनका यौन शोषण तो नहीं किया जा रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News