CCRC नशे की रोकथाम के लिए छेड़ेगा अभियान

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 06:33 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश) : अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल ने कहा कि आजकल के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं व इस बढ़ते नशे के व्यापार पर नियंत्रण के लिए हमारी टीम मिलकर अभियान चलाएगी और समाज में युवाओं को जागरूक करेगी, ताकि उनका भविष्य सुधारा जा सके। अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल ने शुक्रवार को ज्वाला मां के दर्शन किए। इस बीच उन्होंने पत्रकारों के साथ रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पुलिस और जनता के सहयोग से कार्य करती है, समय-समय पर कई कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं। इसके तहत हमारे मार्शल आर्ट विशेषज्ञ प्रत्येक जिले में महिलाओं और बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हैं, ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कांगड़ा में भी अपराध नियंत्रण शाखा द्वारा कई जागरूक कर्यक्रम किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News