कर्नाटक: प्रेमिका के गम में उदास गधे की गधी से करवाई शादी

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 11:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  आपने इंसानों की शादी तो कई देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी जानवरों की शादी देखी है, वो भी गधे और गधी की। ऐसा ही दिलचस्प नजारा कर्नाटक के हूरा गांव में देखने को मिला, जहां गधे को सुधारने के लिए उसकी शादी करा दी गई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। 

दूल्हा बने गधे की उम्र चार साल बताई जा रही है। गांववालों ने यह शादी बड़े धूमधाम से करवाई। पुजारी बुलवाकर पूरे विधि-विधान से शादी को करवाई गई। दूल्हा-दुल्हन को नए कपडे पहनाए गए। गधे ने गधी को मंगलसूत्र भी पहनाया। इस अनोखी शादी के साक्षी बनने आए सभी मेहमानों को मिठाइयां भी बांटी गईं। सभी ने नए जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। 

गांववालों के अनुसार, कुछ दिनों से यह गधा आक्रामक व्यवहार कर रहा था। दरअसल उसके साथ एक गधी थी, जिसके साथ वह काफी खुश रहता था। जुलाई में एक तेंदुए ने गधी को मार दिया, उसके बाद गधा हिंसक हो गया। गधे को शांत करने के लिए गांव वालों ने उसकी दूसरी शादी कराने का फैसला लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News