चीफ खालसा दीवान के प्रधान संतोख सिंह को 5 साल की कैद

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 07:48 PM (IST)

अमृतसर: सिखी का प्रचार करने वाली जानी मानी शिक्षण संस्था चीफ खालसा दीवान के प्रधान डा. संतोख सिंह को जमीन की धोखाधड़ी के मामले में स्थानीय अदालत ने आज पांच साल की सजा सुनाई। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर.एस. बाजवा ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए डा. सिंह को पांच साल की कैद की सजा सुनाई। उसे आज ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खालसा के प्रधान पर हेयर गांव की 12 कनाल 11 मरले भूमि के जाली दस्तावेज बनवाकर खरीदने का आरोप था। ज्ञातव्य है कि डा. सिंह को गत 25 मार्च को संस्था का प्रधान बनाया गया था। इस संस्था के देश में करीब सौ से ज्यादा स्कूल हैं जिनमें धार्मिक तथा अन्य शिक्षा दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News