दिलदहला देने वाले हादसे का LIVE वीडियो, गणपति विसर्जन के दौरान डूबे 4 बच्चे

9/21/2018 4:50:27 PM

ग्वालियर : जिला में गणपति विसर्जन करने गए चार किशोर पानी से भरी अवैध खदान में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों किशोरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक ये सभी दम तोड़ चुके थे। मृतकों में से दो बच्चे सगे भाई बताए गए है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार ये सभी किशोर महाराजपुरा गांव से कुछ दूर खदान के गड्ढे में भरे पानी में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए उतरे थे, जिसके बाद चारों खदान में डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख एक राहगीर युवक दिनेश राजावत ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पानी में छलांग लगा दी और चारों बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार ग्वालियर-भिंड हाइवे पर महाराजपुरा थाना अंतर्गत महाराजपुरा गांव के कुछ लोग पांच बजे लोडिंग वाहन से प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गए थे। तभी यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक ग्रामीण हर साल इसी जगह पर प्रतिमा विसर्जित करते हैं, लेकिन इस बार खदान में पानी अधिक होने के कारण यह हादसा हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News