विक्टोरिया झील में नौका डूबने से 86 लोगों की मौत, 300 से अधिक लोग थे सवार

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 04:43 PM (IST)

नैरोबीः विक्टोरिया झील में एक नौका के डूबने से उस पर सवार कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई है। तंजानिया की सरकारी मीडिया ने एक क्षेत्रीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी और कहा कि बचे हुए लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 
PunjabKesari
विक्टोरिया झील के तट पर स्थित म्वांजा बंदरगाह के क्षेत्रीय आयुक्त जॉन मोंगेल्ला ने ‘सिटिजन’अखबार को बताया कि शुक्रवार सुबह कई शव निकाले गए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, एमवी न्येरेरे नामक इस नौका में 300 से अधिक लोग सवार थे। यह नौका झील के सबसे बड़े द्वीप यूकेरेवे से कुछ ही मीटर पहले डूब गई।
PunjabKesari
म्वांजा के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन शाना ने बताया कि हादसे के बाद 37 लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि रात में बचाव अभियान बंद कर दिया गया था, लेकिन सुबह जब यह दोबारा शुरू किया गया तो कई और राहत एवं बचावकर्मियों ने इसमें हिस्सा लिया।

PunjabKesariआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौका में सवार लोगों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है, क्योंकि चालक दल के सदस्य और उपकरण भी डूब गए हैं। गौरतलब है कि तंजानिया में कई बड़ी नौका दुर्घटनाएं होती रही हैं। विक्टोरिया झील में 1996 में एक नाव डूबने से कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई थी और 2012 में हिंद महासागर के जंजीबार द्वीपसमूह के पास एक नाव डूबने से 145 लोग मारे गए थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News