सफाई कर्मचारियों की होगी माइक्रो मॉनिटरिंग, इस तरह रहेगी काम पर नजर

9/21/2018 4:20:06 PM

इंदौर : स्वच्छता सर्वे के लिए केंद्र सरकार द्वारा रैकिंग और रेटिंग दोनों सिस्टम लागू करने के चलते दो बार पूरे देश में नंबर वन बन चुके नगर निगम ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को चुस्त करने के लिए सफाई कर्मचारियों की माइक्रो मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। नगर निगम ने सभी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी की स्थिति देखना शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों में ही माइक्रो मानिटरिंग के दौरान जमकर गड़बड़ी भी पकड़ में आई है। शहर की सफाई व्यवस्था की माइक्रो मानिटरिंग का काम स्वच्छत भारत मिशन सेल को दिया गया है। यहां पर दोपहर तक सभी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लेने वाली इलेक्ट्रानिक्स मशीनो में दर्ज डाटा पहुंच जाता है।

PunjabKesari
जहां दोपहर में जांच का काम शुरू हो जाता है। इस जांच में ही सफाई व्यवस्था में लगे सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के नाम पर होने वाली गड़बड़ी भी सामने लगी है। जोन 10 में आने वाले वार्ड 43 में लगभग 5 सफाई कर्मचारी ऐसे थे जिनकी हाजिरी 7 बजे बाद लगी थी। वहीं जोन 11 में आने वाले वार्ड 40 में भी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी 7 बजे बाद दर्ज की गई। वहीं एक नंबर जोन पर कुछ सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगी थी, लेकिन निगम के रिकॉर्ड में ये कर्मचारी उस जोन पर ही तैनात नहीं थे। उसके बाद भी हाजिरी लगाई गई थी। वहीं इसी तरह से लगभग सभी जगह पर कर्मचारियों के आने का समय तो मशीनों में दर्ज था, लेकिन जाने के समय का कोई रिकॉर्ड नहीं था। कर्मचारियों ने कितनी देर काम किया, इसके कारण साफ नहीं हो पा रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News