किशोरी को घर में अकेला देखकर किया दुष्कर्म, फिर दे दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 05:59 PM (IST)

कन्नौजः महिला सुरक्षा का दम भरने वाली यूपी पुलिस के दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। जहां एक दबंग युवक ने घर में किशोरी को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने किशोरी की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पटखाना मोहल्ला निवासी युवक अपनी 3 बहनों  के साथ रहता था। पास में रहने वाला एक गैर समुदाय का युवक आए दिन उसकी बहन से छेड़खानी किया करता था। जिसके चलते किशोरी को पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गयी थी।

मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि पहले तो दबंग युवक ने किशोरी के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकर कर भाग गया। मृतका की बहन ने बताया कि लड़की के पैर जमीन को छू रहे थे। जिससे लगता है कि उसकी हत्या की गयी। वहीं मृतका की बहन रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कारवाही में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static