दिग्विजय के गुस्से से दहला महिला विश्वविद्यालय

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 11:46 AM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के रौद्र रूप ने बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय को दहला दिया। दिग्विजय के पहुंचते ही छात्राओं को रोकने के लिए मेन गेट पर अंदर से ताला लगा दिया गया। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भड़के तो ताला खोलने के बाद रजिस्ट्रार ने बुला कर चाय भी पिलाई। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोनी लठवाल और इनसो महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मंजु जाखड़ के साथ महिला विश्वविद्यालय में पहुंचे। वह स्टूडैंट यूनियन के चुनाव सीधे करवाने की मांग को लेकर इनसो के लिए महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का समर्थन जुटाना चाहते थे। 

इनसो से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के स्वागत की पूरी तैयारियां कर रखी थीं।  इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉनी लठवाल का कहना है कि जैसे ही दिग्विजय चौटाला पहुंचे। उसी समय छात्राओं को अंदर से बाहर आने से रोकने के लिए मेन गेट पर अंदर से ताला जड़ दिया गया। इस नजारे को देखकर दिग्विजय उबल गए। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गुस्से से महिला विश्वविद्यालय के हाथ-पांव फूल गए। लठवाल ने कहा कि न केवल मेन गेट को खोल दिया गया बल्कि रजिस्ट्रार इप्शिता बंसल ने दिग्विजय चौटाला को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें चाय भी पिलाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static