कलम का ऐसा जुनून, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 12:08 PM (IST)

नई दिल्ली: हर इंसान में प्रतिभा छिपी होती है, लेकिन मनुष्य के जीवन का उद्देश्य है कि उस प्रतिभा को समय रहते पहचान ले और लोगों के समाने प्रस्तुत कर अपनी पहचान बनाए। ऐसा ही करनामा मुंबई के प्रोफेसर दिनेश किशोर गुप्ता ने कर दिखाया जो पेशे से मेकैनिकल इंजीनियर है। 
 PunjabKesari

24 अगस्त, 2018 को कल्याण के सार्वजनिक वाचनालय के प्रांगण में सुबह 4.30 से शाम 5.15 तक 207 मौलिक कविताएं लिख कर विश्व कीर्तिमान बनाया। उन्होंने ये कविताएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को समर्पित की। दिनेश किशोर गुप्ता का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, साथ ही साथ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भी प्रस्तावित हुआ है।

PunjabKesari

विपरीत परिस्थितियों को मात देकर इंसान कुछ भी कर सकता है। उनका कहना है कि विपरीत परिस्थितियां आती ही हैं इंसान के छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए, लेकिन इस बात को वह समझ नहीं पाता और टूट जाता है। दिनेश जी मोटिवेशनल गुरु भी हैं। अब तक उन्होंने देश-विदेश में 2100 से अधिक लेक्चर दिए हैं और 32000 लोगों को मोटिवेट किया है। समाज में सकारात्मकता फैलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इनके कार्य की सराहना कई प्रसिद्ध हस्तियों ने की है। हाल ही में महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े द्वारा इनके शैक्षणिक कार्य की प्रशंसा कर उन्हें सम्मानित किया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News